फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बारिश तो कहीं डायवर्जन ने थामी रफ्तार, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग, ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद

Sat, 27 Jul 2019 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाम ने शनिवार को भी लोगों की परेशानी को बढ़ाकर रखा। कहीं बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही तो कहीं सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन का असर दिखाई दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़कर दोबारा बनाने का काम किया जा रहा है। शनिवार सुबह डायवर्जन किया गया। देर शाम तक लिंक रोड पर वाहन रेंगते रहे। बारिश से बचने के लिए दुपहिया वाहन डीएनडी, फिल्म सिटी और महामाया फ्लाईओवर के नीचे खड़े हो गए, जिससे जाम की समस्या और बढ़ गई। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से कई चौराहों पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दूसरे जिलों में लगाई गई है। ऐसे में जाम से जूझ रहे शहर की सड़कों से पुलिसकर्मी भी नदारद दिखे।

टी-सीरीज चौराहे पर रास्ता बंद
नोएडा। सेक्टर-19 से टी-सीरीज चौराहे होकर रजनीगंधा अंडरपास की तरफ जाने वाला रास्ता शनिवार को बंद कर दिया गया। यहां जेसीबी मशीन से डिवाइडर को तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसके लिए रूट डायवर्ट कर एक ही लेन पर ट्रैफिक का संचालन किया गया जिससे जाम की समस्या बढ़ गई। चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गलत यू-टर्न बढ़ा रहा परेशानी
नोएडा। प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन इसके बाद भी लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ रहा है। इसकी वजह सेक्टर-60/61 चौराहे पर गलत तरीके से बनाया गया यू-टर्न है। यू-टर्न का प्रयोग गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन करते हैं। एक बार में कोई बड़ा वाहन इस पर मुड़ भी नहीं पाता। ऐसे में एलिवेटेड रोड से आने वाले वाहनों को लंबा जाम झेलना पड़ रहा है। शनिवार को भी यही हालात बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें