कांग्रेस की किसान सत्याग्रह पदयात्रा के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ महीनों में किसान हितों का हनन करने का काम किया है।
किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पारित करके केंद्र सरकार द्वारा किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया जाएगा। इस काले अध्यादेश को वापस कराने के लिए प्रत्येक राज्य के गांवों में पदयात्रा कर किसानों को अध्यादेश के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इस पदयात्रा में शनिवार को सोनिया गांधी के आने की भी चर्चा रही।
पदयात्रा शनिवार को सुबह 11 बजे दनकौर से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे नवादा पहुंची। 1:30 बजे दादूपुर, 2:45 बजे बरसात गांव, 4 बजे इमलिया गांव, 4:45 बजे लुक्सर और शाम छह बजे खानपुर पहुंची।