एलजी ने की दिल्ली के सीएम से भी बात
इस बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा और पथराव की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इन गतिविधियों के पीछे जिम्मेदार किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सीपी, दिल्ली के साथ स्थिति का भी जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिया कि घायल हुए नागरिकों के अलावा घायल पुलिसकर्मियों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए। एलजी ने दिल्ली के सीएम से भी बात की।
केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम हैं, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे। दूसरे राज्यों में जाना और अधिकारियों के साथ बैठक करना हमारे संघीय ढांचे पर हमला है। वह दिल्ली में सरकार नहीं चला पा रहे हैं और किसी और पर आरोप लगाते हैं।
मनोज तिवारी बोले- दोषियों को सख्त सजा मिले
गंभीर ने घटना को दुखदायी बताया
वहीं, जहांगीरपुरी हिंसा पर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि शोभायात्रा पर हुआ पथराव बहुत ही दुखदायी है और ये दिल्ली की सोच और दिल्ली के कल्चर के खिलाफ है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।