फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी हिंसा: आम आदमी पार्टी ने घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

Tue, 19 Apr 2022 07:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी ने पूरी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली थीं, लेकिन किसी एक भी जगह पर किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई, जबकि भाजपा ने जिन-जिन जगहों पर शोभायात्राएं निकालीं, उन सभी जगहों पर हालात खराब हुए...
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने भाजपा को जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी असामाजिक तत्त्वों को सम्मानित करने का काम करती है, यही कारण है कि उसके कार्यकर्ता इस तरह की हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। मुख्यमंत्री आवास पर असामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा ने सम्मानित किया था, उसी का परिणाम है कि उसके उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा को अंजाम दिया।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी ने पूरी दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली थीं, लेकिन किसी एक भी जगह पर किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई, जबकि भाजपा ने जिन-जिन जगहों पर शोभायात्राएं निकालीं, उन सभी जगहों पर हालात खराब हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन हिंसक घटनाओं के पीछे भाजपा या उसके समर्थित संगठनों के लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस की जांच में यह सब बातें सामने आ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के मामले की जांच होने के बाद यह पता चल जाएगा कि इसमें शामिल सभी लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के सामने आने के बाद जनता को भाजपा की सच्चाई पता चल गई है। वह केवल चुनाव के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना नाम भारतीय जनता पार्टी से बदलकर ‘भारतीय गुंडा पार्टी’ कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि कुछ दिन पूर्व सीएम आवास पर भाजपा के युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था। मुख्यमंत्री आवास के बूम बैरियर तोड़ डाले गए थे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया था। इसके लिए पुलिस ने भाजपा के ही कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। लेकिन जब वे छूट कर बाहर आए तब भाजपा ने उन्हें सम्मानित करने का काम किया और उसी का परिणाम हुआ कि उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अब जगह-जगह पर हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें