पड़ोसी प्रदेश दिल्ली का चुनाव इस बार कुछ अधिक दिलचस्प नजर रहा हे। वजह है, सत्ता की लड़ाई का मीडिया और सड़क के अलावा मोबाईल एप्लीकेशन पर पर लड़ा जाना।
इस लड़ाई में गुड़गांव की कई आईटी कंपनियां एवं आईटी एक्सपर्ट विभिन्न पार्टियों और प्रत्याशियों की मदद कर रहे हें।
भाजपा प्रत्याशियों को यह सेवा आईटी एक्सपर्ट का वह ग्रुप उपलब्ध करा रहा है जो गुड़गांव-फरीदाबाद को डिजिटल सिटी बनाने के कॉन्सेप्ट पर केंद्र सरकार की मदद कर रहा है।
इसी तरह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में आईटी का काम देखने वाली टीम भी दिल्ली में लगाई गई। इस सीट से जुड़े एक बड़े जानकार गुड़गांव में ही रहते हैं।