फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसों और आतंकियों की शरणस्थली रहा है नोएडा, सेक्टर-18 से आईएसआई का जासूस अच्युतानंद गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 06:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Achyutanand Mishra
विज्ञापन
साइबर हनी ट्रैप में आईएसआई का जासूसी करने वाला बीएसएफ का कांस्टेबल अच्युतानंद मिश्रा नोएडा के सेक्टर-18 से गिरफ्तार हुआ है। एटीएस की टीम उसका कई दिनों से पीछा कर रही थी। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद नोएडा में ही उससे दो दिनों तक एटीएस व बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ की। इसके बाद उसकेपास से सेक्रेट डाटा मिला। दरअसल, नोएडा एटीएस यूनिट को चंडीगढ़ मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा एक सूचना मिली थी।

इसमें साइबर हनी ट्रैप को लेकर बताया गया था। इसके बाद ही एटीएस के अधिकारियों ने छानबीन की और बीएसएफ के कांस्टेबल अच्युतानंद मिश्र को  गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल अच्युतानंद मिश्र हनी ट्रैप के चक्कर में भारतीय सूचनाएं जिस तरह से लीक कर रहा था। उसी स्टाइल में ही एटीएस ने उसे ट्रैप किया। नोएडा में उससे एटीएस के अलावा बीएसएफ के अधिकारियों से लेकर खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन

एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कुछ और लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। नोएडा पहले से ही जासूसों व आतंकियों का शरणस्थली रहा है। 

करीब 25 साल पहले नोएडा में सबसे पहले एक पाकिस्तानी जासूस चीमा की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद यहां से कई बार एटीएस सहित अन्य खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी व बांग्लादेशी जासूसों को पकड़ा है। 

इसके साथ ही आतंकियों का भी पनाहगार यह शहर रहा है। वर्ष 2009 में 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर नोएडा पुलिस ने दो आतंकियों को नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मार गिराया था। इसकेबाद लश्कर, हूजी व कई बांग्लादेशी संगठनों से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें