दिल्ली के जाफराबाद इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बुधवार रात लोहे
की चादर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में सड़क से गुजर रहे तीन लोेग आ
गए। घायलों को पीसीआर की मदद से जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया
है। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई।
हादसे
होने के कुछ समय के भीतर ही जाफराबाद इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो
स्टेशन के गिर जाने की अफवाह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ पर काबू करनेे में काफी मशक्कत करना
पड़ी। जाफराबाद पुलिस देर रात तक पूरे मामले की छानबीन कर रही थी।
पुलिस के
मुताबिक बुधवार रात करीब 8:45 बजेे सीलमपुर से यमुना विहार जाने वाली रोड
नंबर-66 पर यह हादसा हुआ। यहां जीनत महल स्कूल के पास मेट्रो फेज-3 का
मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है। रात में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर
अचानक ऊपर से लोहे का बड़ा हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में सड़क से
गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए
लोगों
का कहना था कि ऊपर मेट्रो निर्माण कार्य चलता रहता है जबकि नीचे भारी
ट्रैफिक चलता रहता है। मेट्रो प्रशासन को सुरक्षा के और कड़े इंतजाम करने
चाहिए। दूसरी ओर हादसे के बाद पुलिस ने रोड नंबर-66 की एक साइड को बंद कर
दिया। खबर लिखे जाने तक घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।