फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू पोलैंड की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) और एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको पोलैंड शैक्षिक और उद्यमशीलता सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में द्वारका स्थित कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में दोनों देशों के अकादमिक लीडर्स, उद्योग प्रतिनिधि और स्टार्टअप संस्थापकों ने नवाचार और छोटे व्यवसाय विकास में सहयोग के अवसरों की तलाश में एक मंच पर जुटे।
विज्ञापन


जीजीएसआईपीयू के कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि मजबूत आर्थिक और शैक्षिक संबंधों की दृष्टि दो साल पहले शुरू किए गए जीजीएसआईपीयू-एजीएच साझेदारी के माध्यम से साकार होने लगी है। प्रो. गगन दीप शर्मा ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय के बीच सहयोग विकसित भारत2047 की दृष्टि के साथ निकटता से जुड़ा है जो दर्शाता है कि शैक्षिक कूटनीति आर्थिक कूटनीति का पूरक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें