फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू नर्सिंग: खाली सीटों पर 27 अक्तूबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने नर्सिंग प्रोग्राम की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग शुरू की है। नीट यूजी 2026 पास छात्राएं 27 अक्तूबर तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करने और कॉलेजों के विकल्प भरने की अंतिम तिथि भी 27 अक्तूबर है। पहले आवेदन शुल्क जमा कर चुकी छात्राओं को 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। नए आवेदकों के लिए कुल शुल्क 3,000 रुपये है, जो 27 अक्तूबर तक जमा करना होगा। स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग का परिणाम 27 अक्तूबर को घोषित होगा। सीट आवंटन के बाद 29 अक्तूबर तक 60,000 रुपये पार्ट अकादमिक फीस जमा करनी होगी। आवंटित कॉलेज में 30 अक्तूबर तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें