फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में छात्र के साथ मारपीट का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-गरबा नाइट में कहासुनी के बाद छात्र के साथ मारपीट का एबीवीपी पर आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते दिनों गरबा नाइट में एक छात्र के साथ हुई मारपीट को लेकर मामला गरमा गया है। 18 अक्तूबर की रात एमए प्रथम वर्ष के छात्र अंकुर कुमार पर कथित हमले का मामला सामने आया है। जेएनयू छात्र संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए एबीवीपी के सदस्यों पर हमले का आरोप लगाया है।

छात्र संघ के मुताबिक अंकुर के सिर पर पत्थर से वार किया गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और सिर पर आठ टांके लगाने पड़े। अंकुर सीएसआरडी का छात्र है। जेएनयू छात्र संघ के अनुसार माही-मांडवी हॉस्टल के पदाधिकारी समेत एबीवीपी के कई सदस्य अंकुर के कमरे में घुसे और उन पर हमला किया। संगठन के अनुसार घटना की वजह परिसर में आयोजित गरबा नाइट के दौरान हुई कहासुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि क्यूआरटी ने आरोपियों को घटना के बाद पकड़ा। लेकिन बाद में छोड़ दिया। जेएनयू छात्र संघ ने मामले की तत्काल जांच कराने, अंकुर से उनकी सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर चर्चा करने और परिसर में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। छात्र संघ के आरोपों पर एबीवीपी जेएनयू ने प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें