फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्टर्स मीट में उमड़े निजी बस ऑपरेटर्स, ठेके पर बसें चलाने के लिए आमंत्रण

Thu, 07 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बैठक में इनवेस्टर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-38 स्थित शक्ति सदन में यूपी रोडवेज की ओर से इंवेस्टर्स मीट आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर्स पहुंचे। रोडवेज ने उन्हें साथ मिलकर अनुबंध के आधार पर बसें चलाने का ऑफर दिया। 
विज्ञापन

नोएडा और ग्रेनो डिपो से अनुबंध के आधार पर करीब 100 बसें चलाने की योजना बनाई गई है।

फिलहाल, 59 बस ऑपरेटर्स ने आवेदन किया है। रोडवेज की ओर से इन्हें पीपीपी मॉडल पर बसें चलाने के लिए आमंत्रित किया गया है। मीट में जुटे प्राइवेट ऑपरेटर्स और रोडवेज अधिकारियों के अलावा बैंकर्स और वाहन कंपनियां एक मंच पर जुटे। रोडवेज के बसें चलाने के आमंत्रण के बाद बस ऑपरेटर्स ने सवाल पूछकर जिज्ञासा शांत की। 

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुख्यालय से अनुबंध के आधार पर बसें चलवाने की अनुमति मिली है। लिहाजा, मुख्यालय के जो भी नियम होंगे, वह सब इस योजना पर भी लागू होंगे और जो भी फायदा होगा वह पूरी तरह से पारदर्शी होगा।
विज्ञापन


मीट में आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और पीएनबी बैंक शामिल रहे। इन्होंने बसें चलवाने के इच्छुक ऑपरेटर्स को बैंक से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। रोडवेज के साथ अनुबंध के आधार पर बसें चलाने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। इसके बाद टेंडर के आधार पर तय होगा कि किसेे यह मौका मिलता है और किसे नहीं।

मीट में यूपी रोडवेज की आरएम शरद सिंह, नोएडा डिपो के एआरएम सतेंद्र वर्मा, ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनुराग यादव, राहुल चौधरी, मुकेश अग्रवाल, आरके जौहरी, राजेश पाठक सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें