फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से अमान्य स्कूलों पर तालाबंदी

Thu, 28 Aug 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में चल रहे पांच सौ से अधिक कक्षा एक से आठ तक के अमान्य विद्यालयों पर तालाबंदी की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग पुलिस बल के साथ इन अमान्य स्कूलों पर 1 सितंबर से तालाबंदी करेंगे। तालाबंदी के बाद इन स्कूलों में पढ़ रहे सभी बच्चों का पास के ही प्राइमरी विद्यालयों में पंजीकरण किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. प्रवेश यादव ने बताया कि अगले तीन दिन में भी यदि मान्यता के लिए स्कूलों केआवेदन नहीं आए इनके खिलाफ एफआईआर कराया जाएगा। 15 अगस्त तक ऐसे अमान्य स्कूलों को बंद कराए जाने के पूर्व आदेश थे।
विज्ञापन


इसके बाद 31 अगस्त तक ऐसे विद्यालयों से मान्यता के आवेदन मंगाए गए जो आरटीई के मानकों को पूरा करते हैं। बीएसए ने बताया कि अभी तक जनपद से पचास आवेदन भी विभाग को नहीं मिले हैं।

बीएसए ने बताया कि स्कूलों को दो-दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। सोमवार से सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में चल रहे अमान्य स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बल के साथ इन स्कूलों पर तालाबंदी की जाएगी। बीएसए ने बताया कि गाजियाबाद में अमान्य स्कूलों की सर्वाधिक संख्या लोनी और नगरक्षेत्र में है। इसके साथ ही भोजपुर, मुरादनगर और रजापुर में भी अमान्य स्कूल संचालित किए जाने की रिपोर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें