फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी को ‘वूमन ऑफ द करेज अवॉर्ड’

Wed, 05 Mar 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली की भीड़भाड़ वाली खान मार्केट में एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी को अमेरिका ने प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल वूमेन ऑफ द करेज अवॉर्ड’ के लिए चुना है।
विज्ञापन


एसिड हमलों के खिलाफ अभियान शुरू करने में भी लक्ष्मी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमेरिकी विदेश विभाग में आठ मार्च को आयोजित समारोह में देश की प्रथम महिला मिशेल ओबामा, लक्ष्मी को यह सम्मान देंगी।

यह भी पढ़ें:दिल्ली में फिर लौटेगा 50 साल पुराना दौर

2005 में लक्ष्मी खान मार्केट के बस अड्डे पर खड़ी थीं, जब उनके चेहरे पर तेजाब फेंका गया। उस समय वह 16 साल की थीं। हमला करने वाला उनके दोस्त का भाई निकला, जो लक्ष्मी को प्रेम जाल में फंसाना चाहता था, लेकिन इनकार करने पर उसने बदला लेने की ठानी।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने लक्ष्मी के साहस और बहादुरी की प्रशंसा की। विभाग ने बताया कि लक्ष्मी छिपकर नहीं रही, वह कैमरे के सामने आई। एसिड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए 27 हजार लोगों के हस्ताक्षर लिए और मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने वाले को भी रेप की सजा

लक्ष्मी की अगुवाई वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत एसिड की बिक्री पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

लक्ष्मी अब भी एसिड हमले की पीड़ित महिलाओं को मुआवजा दिलाने के साथ उनके पुनर्वास की लड़ाई लड़ रही हैं। पिछले साल दिल्ली गैंगरेप की शिकार निर्भया को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला था। लक्ष्मी के अलावा यह अवॉर्ड अफगानिस्तान, फिजी, माली, सऊदी अरब, यूक्रेन की महिलाओं को भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें