फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे के भविष्य की झलक दिखा रहा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन, वंदे भारत और हाइड्रोजन ट्रेन के मॉडल बने आकर्षण वीआर के जरिए रेल सफर का अनुभव ले रहे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में हो रहे बदलावों और भविष्य की योजनाओं की झलक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देखने को मिल रही है। भारत मंडपम के हॉल नंबर-5 में बने रेलवे पवेलियन में बुलेट ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस और हाइड्रोजन ट्रेन के मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां रेलवे की प्रमुख उपलब्धियों और नई परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

पवेलियन में देश की पहली बुलेट ट्रेन, हाइड्रोजन इंजन, चिनाब रेल पुल और आधुनिक रेलवे स्टेशनों के मॉडल रखे गए हैं। इनके जरिए लोग रेलवे के बदलते स्वरूप और भविष्य की योजनाओं से रूबरू हो रहे हैं। खास बात यह है कि यहां दर्शकों को तकनीक के साथ रेल सफर का अनुभव भी मिल रहा है। बच्चों और युवाओं के लिए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) की सुविधा है, जिसके माध्यम से वे कालका-शिमला रेल मार्ग की खूबसूरत वादियों में सफर का अनुभव कर सकते हैं। डिजिटल स्क्रीन पर रेलवे से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी भी परख सकते हैं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें