फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिलशाद गार्डन के बुजुर्गों को मिलेगी बेहतर बैठने और मनोरंजन की सुविधा, सजेगा सीनियर सिटीजन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सी-ब्लॉक के सेंटर का होगा कायाकल्प, नए सोफे-कुर्सियों से लेकर आधुनिक टॉयलेट तक की होंगी सुविधाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
दिलशाद गार्डन के बुजुर्गों को अब खाली समय बिताने, दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत करने और मनोरंजन के लिए बेहतर जगह मिलेगी। सी-ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन रिक्रिएशन सेंटर का नवीनीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेंटर में बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए सोफे, कुर्सियां और डाइनिंग टेबल लगाई जाएंगी। अखबार, पत्रिकाएं और किताबें रखने के लिए स्टील की बुककेस भी स्थापित की जाएगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों को एक ही जगह पर बैठने, पढ़ने और आपस में समय बिताने की बेहतर सुविधा मिलेगी। हॉल और कमरों की छत पर फॉल्स सीलिंग भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


टॉयलेट में सहारे के लिए लगेंगे ग्रैब बार

बढ़ती उम्र में बुजुर्गों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए टॉयलेट ब्लॉक को भी आधुनिक बनाया जाएगा। यहां नए वॉश बेसिन, वॉल हंग टॉयलेट और आधुनिक फिटिंग लगेंगी। खास बात यह है कि टॉयलेट में ग्रैब बार लगाए जाएंगे ताकि बुजुर्गों को उठने-बैठने के दौरान सहारा मिल सके। फर्श और दीवारों की मरम्मत के साथ छत की पांच परतों में वाटरप्रूफिंग भी की जाएगी, जिससे बारिश में सीलन और पानी टपकने की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें