अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिव्यांगों और बुजुर्गों को प्रवेश नि:शुल्क होगा। आईटीपीओ ने मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्हील चेयर समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की योजना तैयार की है। मेले में प्रवेश के लिए आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
आईटीपीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार व्यापार मेले की टिकटों के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन इसका फर्क बुजुर्गों और दिव्यांगों पर न पड़े, इसलिए मेले में 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों का मेले में प्रवेश मुफ्त रहेगा।
मेले में प्रवेश के लिए बुजुर्गों को कोई टिकट खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन बुजुर्गों को मेले में प्रवेश के दौरान अपना आयु प्रमाण पत्र या पहचान पत्र (जिस पर जन्मतिथि लिखी हो) लेकर आना होगा। उसके बाद ही मेले में प्रवेश दिया जाएगा।