एनएच-24 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे इंटर रायन फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन खेले गए अंडर-19 गर्ल्स और ब्वॉइज के फाइनल में जोशीले खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान रायन इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
गर्ल्स और ब्वॉइज दोनों वर्ग में रायन गाजियाबाद की टीम ने रायन ट्रांस यमुना को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल अंजु शर्मा ने टीमों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।