फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग की आशंका, अव्यवस्था होने पर फैल सकती है अफरातफरी

Thu, 10 Mar 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस को आशंका है कि आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक समारोह में भगदड़ व अफरातफरी हो सकती है। इसकी वजह ये है कि समारोह में काफी अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने इन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय से संपर्क साधा था।
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर भगदड़ व अफरा-तफरी की आशंका जताई है। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक का कहना है कि  ट्रैफिक को संभालने के लिए आयोजकों की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

यमुना खादर क्षेत्र में 11 से 13 मार्च तक आयोजित हो रहे इस महोत्सव का आयोजन श्री श्री रविशंकर का आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के एक दल ने मार्च महीने के पहले सप्ताह में आयोजन स्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी के बैठने के लिए बने मंच में कुछ खामियां थीं

आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
दल को वहां खासकर प्रधानमंत्री व अन्य वीआईपी के बैठने के लिए बने मंच में कुछ खामियां थीं। मंच को जरूरी संरचनात्मक प्रमाण पत्र नहीं मिला था। इस कारण दिल्ली पुलिस को इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय से संपर्क करना पड़ा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने बार-बार आयोजकों से अपने स्तर पर संबंधित एजेंसियों से संपर्क करने को कहा था, ताकि समय रहते हुए पुलिस  बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कर सके।

पुलिस ने पल्टून पूल व मंच आदि को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और शहर विकास मंत्रालय को दखल देने की मांग की थी। खुफिया विभाग ने भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था व आयोजन स्थल के लिए कार पार्किंग के प्रावधानों को लेकर चिंता जाहिर की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें