फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ से पहले रोहिणी के पांच घाटों पर सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पूजा से पहले रोहिणी के पांच घाटों पर तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, आवागमन और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।


अध्यक्ष ने सेक्टर-7 के रामलीला मैदान, राजा विहार, सूरज पार्क, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास और सेक्टर-15 के बी-ब्लॉक स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली और सभी नागरिक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने को कहा। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले सभी सुविधाएं तैयार और चालू हालत में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बुजुर्गों की सुविधा पर जोर
गुप्ता ने कहा कि छठ गहरी आस्था और श्रद्धा का पर्व है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमापूर्ण वातावरण में पूजा करने की सुविधा देना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने को कहा। चार दिवसीय छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें