फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ की रौनक से सजे बाजार, बांस के सूप-दउरा और फलों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ केला, नारियल, गन्ना और मौसमी फलों की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पूर्वी दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में कहीं बांस के सूप और दउरा की दुकानें सजी हैं तो कहीं केला, नारियल, गन्ना और मौसमी फलों की खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। छठ की तैयारियों के बीच पारंपरिक पूजा सामग्री की मांग बढ़ने से छोटे कारोबारियों और फल विक्रेताओं को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खास बात यह है कि आधुनिक सजावट के विकल्पों के बीच बांस से बने पारंपरिक सूप और दउरा आज भी छठ की खरीदारी का अहम हिस्सा बने हुए हैं। पूर्वी दिल्ली के बाजार जैसे सीलमपुर, जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा, सोनिया विदार, दयालपुर, करावल नगर और गांधी नगर समेत यमुनापार के कई बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। बांस के सूप, दउरा, टोकरी और डलिया के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की खरीदारी हो रही है। कई दुकानों पर सादे सूप के साथ सजावटी सूप और रंगीन दउरा भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, फल विक्रेताओं ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानें तैयार कर ली हैं।
छठ के पर्व पर फलों का महत्व
छठ पूजा में प्रसाद और अर्घ्य के लिए इस्तेमाल होने वाले फलों की मांग भी बाजार में बढ़ने लगी है। केला, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा, सेब और अन्य मौसमी फलों की खरीदारी को लेकर ग्राहक दुकानों का रुख कर रहे हैं। पूजा की परंपरा में इन सामग्रियों का महत्व होने के कारण लोग खरीदारी में कोई कमी नहीं रखना चाहते। फल विक्रेता भी त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद में अतिरिक्त माल मंगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में पारंपरिक के साथ-साथ नए डिजाइन भी मौजूद

इस बार बाजार में पारंपरिक और सजावटी सामान का मेल भी देखने को मिल रहा है। बांस के सूप और दउरा को रंगीन कपड़ों, फूलों और सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। इससे पारंपरिक सामान को नया रूप मिल रहा है। वहीं, कुछ ग्राहक सादगी पसंद करते हुए पुराने पारंपरिक स्वरूप वाले सूप-दउरा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। छठ पूजा का बाजार केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे छोटे दुकानदारों, फल विक्रेताओं और बांस के सामान तैयार करने वाले कारीगरों की आजीविका भी जुड़ी है। त्योहार के कुछ दिनों में होने वाली बिक्री उनके लिए साल की अहम कमाई का जरिया बनती है। ऐसे में छठ की बढ़ती रौनक से बाजार के छोटे कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें