फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईयों के बीच था प्लॉट का विवाद दरोगा जी हुए घायल

Mon, 24 Aug 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहडा में जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद होने पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें दरोगा समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीण ओर महिलाओं पर लाठी चार्ज कर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहडा में चमन, गांधी और छग्गा तीन भाई है।

छग्गा ने दो सौ गज जमीन चचेरे भाई राजेंद्र को बेच दी थी। रविवार को राजेंद्र जमीन की चारदीवारी करा रहा था, जिसे आकर चमन, गांधी आदि ने रोकना चाहा। इस दौरान कहासुनी में दोनो पक्षा के बीच विवाद हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों गुटों का विवाद होने पर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया। इसमें ममता, अनिता समेत कई लोग घायल हो गए।

लाठीजार्च किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें दरोगा महेंद्र सिंह घायल हो गया। उनके सिर में चोट आई है। सूचना पाकर अन्य पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण तितर बितर हो गए। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें