फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ घाट तालाब
विज्ञापन

में हादसा, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, मां के साथ मामा के घर रहता था


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देवीलाल कॉलोनी स्थित छठ घाट तालाब में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 6 साल के अंकुश की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दर्दनाक हादसा बुधवार रात को हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, बच्चे भीषण गर्मी और उमस के कारण तालाब में नहाने लगे थे। खेलते-खेलते अंकुश तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब तक अंकुश को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। बृहस्पतिवार शाम को बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

माता-पिता की इकलौती संतान था अंकुश
अंकुश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वह अपनी मां के साथ मामा के घर पर रहता था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां की हालत बदहवास हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरी कॉलोनी में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

असुरक्षित तालाब पर प्रशासन की अनदेखी
हादसे के बाद देवीलाल कॉलोनी के निवासियों का गुस्सा प्रशासन पर है। लोगों का कहना है कि तालाब के चारों तरफ कोई बैरिकेडिंग नहीं थी। छठ घाट का यह तालाब लंबे समय से असुरक्षित था। निवासियों ने कई बार स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम अधिकारियों तक शिकायतें दी थीं। उन्होंने इस गंदे और गहरे तालाब को साफ कराने व बंद करवाने की मांग की थी। लोगों का कहना है कि बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाती या इसे सुरक्षित बनाया जाता, तो मासूम की जान बच सकती थी। वहीं, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल से बुधवार देर रात हादसे की जानकारी मिली थी। बच्चे की छठ घाट में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मामले में टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें