फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में INLD ने उतारा महिला कैंडिडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने बृहस्पतिवार को यहां अपने दस और प्रत्याशी घोषित कर दिए। प्रदेश में इनेलो अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है। इसके वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने इन नामों के ऐलान के साथ कहा कि बाकी सीटों के लिए पार्टी के सीनियर लीड से चर्चा के बाद उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन दस नामों में एक महिला और एक मुस्लिम कैंडिडेट है। गुड़गांव में एक प्रेस वार्ता के दौरान अभय चौटाला ने इनेलो एवं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनमें से एक के सारे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं और दूसरी के पास उम्मीदवार नहीं है।

इसलिए दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट देने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इनेलो अपने 62 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। बृहस्पतिवार को दस नामों के ऐलान के बाद विधानसभा की शेष 18 सीटें रह गईं जिनके नामों का ऐलान होना बाकी है। इनमें गुड़गांव की सोहना सीट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के घोषित उम्मीदवार

गुड़गांव जिले में कुल चार सीटें हैं। इनेलो ने पटौदी से अपने सिटिंग कैंडिटेट पर दोबारा विश्वास जताया है। जबकि गुड़गांव शहर से पूर्व विधायक गोपीचंद गहलौत और बादशाहपुर से राकेश दौलताबाद को टिकट दिया गया है। जिन 10 नामों का ऐलान किया गया उनमें दो इनेलो के जिला एवं एक हल्का अध्यक्ष हैं। प्रेस वार्ता में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा एवं गुड़गांव के उम्मीदवार गोपीचंद गहलौत भी मौजूद थे।

1..कलायत से श्रीराम पाल जी माजरा
2..कैथल से कैलाश भगत
3..फतेहाबाद से बलवान सिंह
4..उकलाना से अनूप धानक
5..महेंद्रगढ़ से राव बहादुर सिंह
6..झज्जर से साधूराम
7..अटेली से सतबीर यादव
8..नूंह से चौधरी जाकिर हुसैन
9..गन्नौर से निर्मला चौधरी
10...बहादुरगढ़ से तेजा पहलवान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें