फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है मोदी तक पहुंचने का 'शॉर्ट कट'!

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उसके लिए अब आपको चुनाव लड़ने, या कोई बड़ा सरकारी अफसर बनने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि बिना सरकारी नौकरी किए और बिना नेता बने आप सरकार का हिस्सा कैसे बन सकते हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार के नए कदम से आप बहुत आसानी एक छोटा काम करके देश को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

बस 5 ‌म‌िनट में बनें सरकार का ह‌िस्सा

Mygov.nic.in एक ऐसा ही वेबसाइट है, ज‌िसे सरकार के ड‌ि‌ज‌िटल विस्तारीकरण के रूप में देखा जा सकता है। आप इस वेबसाइट के जरिए सरकार का हिस्सा बन सकते हैं।

इस वेबसाइट पर कोई भी अपने आप को आसान तरीके से रजिस्टर करा सकता है और बता सकता है कि वो सरकार से क्या चाहता है और किस क्षेत्र से जुड़कर वो देश की प्रगति में योगदान दे सकता है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत आसान है जिससे के बाद आप पांच मिनट के अंदर आप ऑनलाइन होकर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

सुझाव दीज‌िए, पाइए होमवर्क

इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके होमपेज पर वो ग्रुप्स दिखने लगेंगे जिन्हें आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान चुना था। मान‌ लीजिए आपने डिजिटल इंडिया चुना है तो आपको अन्य यूजरों के जरिए पूछे गए सवाल दिखने लगेंगे। तब आप देख सकेंगे चंद मिनटों पहले पूछे गए सवालों के जवाब में दर्जन भर लोग उत्तर दे चुके होंगे।

हालांकि इस साइट पर सोशल साइट जैसे भीड़ नहीं जैसी इसी तरह के अन्य साइटों पर होती है। इससे तो यह साफ हो जाता है कि कोई सरकार से पंगे नहीं लेना चाहता क्योंकि वो पहले ही अपना नंबर और पता दे चुका होता है।

यहां ऐसा नहीं कि है आप यह केवल नए सुझावों के साथ आ सकते हैं बल्कि आपको लॉग इन करने पर यहां टास्क भी दिए जाएंगे।

जैसे कि अगर आपने गंगा सफाई अभियान ग्रुप को ज्वाइन किया है तो आपको गंगोत्री में और क्या‌ विकास किया जा सकता है इसकी विस्तृत फील्ड रिपोर्ट मांगी जा सकती है या फिर आपसे गंगा की सफाई को लेकर 10 सुझाव मांगे जा सकते हैं। इन सबके लिए आपको डेडलाइन भी दी जाएगी जो लगभग 7 दिन की होगी।

अपलोड करें वीड‌ियो और फोटो

साइट को बहुत ही बढ़िया और इस्तेमाल करने के लिहाज से बहुत आसान बनाया गया है। जैसे कि आप साइट के हर पेज पर चल रहे विमर्शों को देख सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर क्लीन गंगा, लड़क‌ियों की शिक्षा,हरित भारत, नौकरियों का सृजन, भारत के विकास में अप्रवासियों का विकास, क्षमता का विकास और स्वच्छ भारत जैसे ग्रुप्स पर बहस होती रहती है। आप इन ग्रुप्स को ज्वाइन कर सकते हैं और इनकी बहस आदि का हिस्सा बन सकते हैं।

यहां पर किए गए पोस्ट आदि को आप शेयर भी कर सकते हैं। अगर आप ‌अपने आ‌इडिया को शब्दों में अच्छी तरह पिरोने में माहिर नहीं हैं तो आप यहां वीडियो और फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

इस साइट पर आप अलग-अलग विषयों पर आने वाले बेहतरीन सुझाव भी देख सकते हैं कि कैसे लोग विकास के लिए सुझाव दे रहे हैं। यहां दिए कुछ सुझाव तो इतने आसान हैं कि इन्हें आसानी लागू किया जा सकता है। अब तो बस सब सरकार के हाथ में है कि कम से कम कुछ अच्छे सुझावों पर अमल करे।
विज्ञापन

लोगो ड‌िजाइन करें पाएं 50000

इस साइट पर इन दिनों एक प्रतियोगिता भी चल रही है जिसमें जीतने वाले को 50 हजार इनाम भी मिलेगा। दरअसल यह प्रतियोगिता डिजिटल ‌इंडिया का लोगो बनाने की।

आप अपना बनाया हुआ लोगो यहां अपलोड कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं अगर आपका लोगो चुन लिया गया तो आप जी‌तेंगे पचास हजार की धनराशि।

ऐसी प्रतियोगिता सरकार ने रुपए का लोगो बनाने के लिए चलाया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था और इस तरह ही भारतीय रुपए को विदेशी मुद्रा डॉलर और पाउंड जैसा ‌एक साइन मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें