फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ससुराल वालों ने पड़ोसी के कुत्ते से महिला को कटवाया, पति-सास और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 10:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में महिला ने अपने पति और सास पर पड़ोसी के कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ससुराल वालों और पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
कुत्ता से कटवाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक महिला ने अपने पति और सास पर पड़ोसी के कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पड़ोसी और उसके बेटे को नामजद किया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। अदालत के आदेश पर वह मकान की पहली मंजिल पर रहती है। आरोप है कि उसे तंग करने के लिए ससुराल वाले आए दिन बाहरी लोगों को पहली मंजिल पर लेकर आते हैं। बृहस्पतिवार सुबह विरोध करने पर सास ने पिटाई कर दी। पति को बुलाकर पिटवाया। आरोप है कि उन लोगों ने पड़ोसी को अपना कुत्ता लेकर आने के लिए कहा। कुत्ते को उकसाने पर उसने जांघ पर बुरी तरह काट लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें