नई दिल्ली। कनॉट प्लेस से पंचकुइयां रोड तक नई दिल्ली की प्रमुख दीवारें अब भारतीय कला, संस्कृति और विकास की कहानी बयां करेंगी। एनडीएमसी सार्वजनिक स्थानों को आकर्षक बनाने के लिए वॉल म्यूरल तैयार करा रही है। इनमें विरासत से लेकर आधुनिकता और विकसित भारत 2047 के विजन को प्रदर्शित किया जा रहा है।
पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस के आउटर और मिडिल सर्किल के विभिन्न ब्लॉक तथा चेम्सफोर्ड रोड की ओर जाने वाले मार्ग के पास म्यूरल बनाए जा रहे हैं। इनमें भारत की पुरानी कला और संस्कृति को आधुनिक कला के साथ जोड़ा जा रहा है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष चहल ने कहा कि इन म्यूरल से वरिष्ठ कलाकारों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। एनडीएमसी का लक्ष्य सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता बढ़ाने के साथ भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। ब्यूरो