फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे शादीशुदा जोड़ों के लिए चलाएगी करवा चौथ स्पेशल ट्रेन, ये होगी खासियत

Sat, 21 Sep 2019 07:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करवा चौथ (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

करवा चौथ को यादगार बनाने के लिए आईआरसीटीसी टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इसका नाम करवा चौथ स्पेशल ट्रेन रखा गया है। अगर आप इस त्योहार को राजस्थान में मनाने की सोच रहे तो यह बेहतर मौका होगा। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुताबिक यह ट्रेन 14 अक्तूबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे चलेगी और 18 अक्तूबर को दिल्ली वापस आएगी। करवा चौथ त्योहार हो लेकर इस ट्रेन को खास तौर से सजाया गया है। इस ट्रेन में केवल शादीशुदा जोड़े ही सफर कर सकेंगे। करवा चौथ के दिन शादीशुदा जोड़ों को जैसलमेर में रेत के टीलों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और करवा चौथ मनाने का मौका मिलेगा।

किराये की बात करे तो एसी फर्स्ट क्लास में सफर करने के लिए हर जोड़े को 130000 हजार और एसी सेकेंड क्लास में 90 हजार रुपये खर्च करने होंगे। यह डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन आगरा, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की यात्रा कराएगी। 17 अक्तूबर को करवाचौथ है। साथ ही ताजमहल दिखाने के लिए आगरा भी ले जाया जाएगा। टूर पैकेज के तहत पर्यटकों को राजस्थान में जैसलमेर फोर्ट, पटवों की हवेली, गड़ीसागर झील, मेहरगढ़ फोर्ट, जसवंत थड़ा, अंबर किला, सिटी पैलेस समेत कई ऐतिहासिक जगहों पर घुमाया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस ट्रेन के यात्री करवा चौथ यानी 17 अक्तूबर को जैसलमेर में मनाएंगे। यात्रियों को जयपुर में थ्री, फोर स्टार होटल में ठहराया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों का 10 लाख का बीमा भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें