फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट पर बच्चों ने बनाई 3.5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, 5500 बच्चों ने हिस्सा लिया

Sat, 21 Sep 2019 06:58 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिया गेट पर मानव श्रृंखला बनाते स्कूली बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इंडिया गेट पर शनिवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। स्कूली बच्चे मानव श्रृंखला बनाकर मानवता का संदेश देते हुए नजर आए। गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं के बच्चों ने लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी नानक पंथ मानव श्रृंखला बनाई। इस श्रृंखला की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न धर्मों के लगभग 5500 बच्चों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


नानक पंथ मानव श्रृंखला में शामिल हुए विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के संदेशों की तख्तियां उठाई हुई थी। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व केलिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पंथ मानव श्रृंखला बना कर मानवता, भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया। 
इस मौके पर दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि  यह युग विद्यार्थियों का युग है और वह यह फैसला करना चाहते हैं कि हमारा युग कैसा हो, भविष्य कैसा हो, समाज कैसा हो, मानवता कैसी हो व सृष्टि कैसी हो। 
विज्ञापन


आज विद्यार्थियों की सोच है कि इस धरती पर पानी बचाया जाना चाहिए, प्रदूषण कम होना चाहिए व गुरु नानक देव जी द्वारा संवाद करने के दिये संदेश पर चलते हुए आपसी झगड़े समाप्त होने चाहिए। 

सिरसा ने भारत व पाकिस्तान के बीच टकराव को भी बातचीत के माध्यम से ही हल करने का पैगाम दिया। इस अवसर पर दिल्ली कमेटी केवरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर, सदस्य परमजीत सिंह चंडोक, व अन्य सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें