फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की पत्नी बीमार, मेडिसिटी में भर्ती

Fri, 11 Jul 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी बीमार हैं। जिनको दो दिन पहले उपचार के लिए मेडिसिटी में दाखिल कराया गया। जहां पर उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शनिवार की दोपहर उन्हें देखने आएंगे।
विज्ञापन


कमिश्नरी की पुलिस की ओर से राष्ट्रपति के आने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनकी यात्रा को लेकर वायुसेना के दो हेलीकाप्टर शुक्रवार को ताउदेवीलाल स्टेडियम में उतरे थे।

पुलिस की ओर से डयूटी लगाई जा रही है। राष्ट्रपति के आगमन पर स्टेडियम से लेकर बख्तावर चौक आम जनता के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी 70 वर्षीया पत्नी सोरवा को 14वीं मंजिल पर रखा गया है। उनके स्वास्थय के लिए अलग-अलग जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दवा शुरु की जाएगी। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल के अनुसार राष्ट्रपति के आने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे होगा रिहर्सल
राष्ट्रपति के आगमन पर पुलिस व ट्रैफिक डयूटी सुबह नौ बजे से लगायी गई है। सुबह नौ बजे उनको अपने प्वाइंट पर तैनात होना है। 12 बजे उनका हेलीकाप्टर स्टेडियम में उतरेगा। 20 मिनट के भीतर उनके वापस जाने की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें