फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में प्रशासन ने किए दावे

Fri, 11 Jul 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ के दौरान उत्तर प्रदेश की ओर का पानी फरीदाबाद क्षेत्र की ओर ज्यादा कटाव करता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार को कहा गया है कि वे अपनी ओर यमुना नदी पर ठोकरों का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार करें। सिंचाई विभाग ने इसके लिए केंद्रीय जल आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


हरियाणा द्वारा अपने क्षेत्र में यमुना नदी पर ठोकरों का निर्माण केन्द्रीय जल आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया गया है। इस बात की जानकारी जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित प्रदर्शनी हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

बल्लबगढ़ में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थानों की तलाश के लिए उपायुक्त ने बल्लभगढ़ के एसडीएम को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: बिजली बिल घोटाला: विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

इस मौके पर एसई आरएस यादव ने बताया कि पिछले छह माह में जिले में करीब 1000 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। कुछ जगहों पर लोग लगाने नहीं देते इसलिए दिक्कत आती है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं, कुत्तों व बंदरों को हटाने के लिए अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। शहर में अनेकों स्थायी तथा अस्थायी अतिक्रमणों के परिणाम स्वरूप होने वाली परेशानियों के सवाल पर उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को ऐसे निर्माणों को हटाने को कहा।

बिना परमिट तथा ओवर लोडिंग वाहनों की आवाजाही के सवाल पर उपायुक्त ने मौके पर ही सचिव, क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण से विवरण लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के ज्यादा चालान काटे जाएं। पाली क्रेशर जोन में तीन माह में ओवर लोड डंपरों के सिर्फ 250 चालान ही काटे गए हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम इन जगहों पर लगाएगा खुला दरबार
-18 जुलाई, बल्लभगढ़ डिवीजन के लिए, सुबह 11 बजे पाली बिजली कार्यालय में।
-22 जुलाई, एनआईटी डिवीजन के लिए, सुबह 11 बजे तीन नंबर बिजली कार्यालय में।
-25 जुलाई, ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन के लिए, सुबह 11 बजे तिलपत बिजली कार्यालय में।
-यदि बिजली की कटौती की समस्या हो तो 9540954708 नंबर पर संपर्क करें। यह बिजली निगम कंट्रोल रूम का नंबर है, जहां हमेशा आठ लोगों की एक टीम रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें