फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कल से भारत मंडपम में इंडियन डीजे एक्सपो

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े देश के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 अगस्त यानी कल से 21 अगस्त तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। एक्सपो की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। आयोजकों के मुताबिक, इस बार देश-विदेश के 500 से अधिक प्रमुख ब्रांड इसमें हिस्सा लेंगे। इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि एक्सपो में प्रोफेशनल ऑडियो, डीजे टेक्नोलॉजी, लाइटिंग, एवी, एलईडी डिस्प्ले, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और स्पेशल इफेक्ट्स से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बार सिस्टम इंटीग्रेशन मार्केटप्लेस पर खास जोर रहेगा। इसमें इंस्टॉल्ड साउंड, कमर्शियल एवी, साउंड रीइन्फोर्समेंट, कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल साइनेज, एलईडी डिस्प्ले, इंटेलिजेंट लाइटिंग और इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट सिस्टम से जुड़ी तकनीक देखने को मिलेगी।

ऑपरेशन हेड कमलेश कंवर और मुकेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय एक्सपो में लाइव डेमोस्ट्रेशन, नए उत्पादों के लॉन्च, हैंड्स-ऑन टेक्नोलॉजी अनुभव, तकनीकी वर्कशॉप, विशेषज्ञ सत्र और पैनल चर्चा के साथ बिजनेस नेटवर्किंग के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में एक्सपो ने एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े खरीदारों, विक्रेताओं, इनोवेटर्स और इंडस्ट्री के निर्णयकर्ताओं को एक मंच पर जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें