फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पंजाब के पटियाला से UP के प्रयागराज तक, सर्दी के मौसम में पहली बार इन जगहों पर जीरो मी. हुई दृश्यता

Sun, 14 Jan 2024 07:48 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चल रही है। रविवार सुबह दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में घना कोहरा छाया। जिसके चलते सड़क से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं से पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन जगहों पर पहली बार दृश्यता शून्य मीटर

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी के इस सीजन में पहली बार राजस्थान के गंगानगर, पंजाब के पटियाला और चंडीगढ़, हरियाणा के अंबाला, दिल्ली के पालम और सफदरजंग, यूपी के बरेली, लखनऊ, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज और तेजपुर (असम) में शून्य मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।


राजधानी में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में बादल छाए रहने से रात का तापमान मामूली बढ़ सकता है। अनुमान है कि 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह का तापमान इस सीजन में सबसे कम दर्ज किया गया। यह शुक्रवार के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। उसके बाद धूप ने पूरे दिन आंख मिचौली खेली। शाम होते ही तापमान गिर गया।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम तीन डिग्री दर्ज किया गया। 

कोहरे की घनी चादर में लिपटा यूपी
लखनऊ और उसके आसपास रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजबिलटी शून्य जैसी रही। सड़के शांत रहीं। वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर रहा।  इसके पहले शनिवार को भी शीतलहर ने पूरे प्रदेश को चपेट में लिया। शनिवार को इसका दायरा बढ़ा और कानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ भीषण चपेट में रहे। शेष इलाकों ने गलन भरी ठंड की मार झेली। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें