फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: होलंबी कलां में 11.4 एकड़ में बनेगा देश का पहला ई-कचरा ईको पार्क, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 10 Jun 2025 04:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस पार्क में सालाना 51,000 टन ई-कचरा 106 श्रेणियों में संसाधित होगा। इससे 350 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के होलंबी कलां में 11.4 एकड़ में देश का पहला ई-कचरा ईको पार्क बनेगा। यहां ई-कचरे को ठिकाने लगाने के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस पार्क में सालाना 51,000 टन ई-कचरा 106 श्रेणियों में संसाधित होगा। इससे 350 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने सोमवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली जिले के नरेला सब डिवीजन में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क 18 महीनों में तैयार होगा। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर बनाया जाएगा। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएसआईआईडीसी) ने इसके लिए निविदा जारी करने का निर्णय लिया है। यह पार्क दिल्ली के 25% ई-कचरे को अगले पांच साल निपटान करेगा।

देश का 9.5% ई-कचरा दिल्ला में निकलता है
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-कचरा उत्पादक देश है, जो हर साल 16 लाख टन से ज्यादा कचरा पैदा करता है। दिल्ली इसमें 9.5% का योगदान देता है। मंत्री ने बताया कि इस पार्क में कचरे को रीसाइकिल करने, पुराने सामान को ठीक करने, प्लास्टिक रिकवरी के बाद दिल्ली में सेकंड-हैंड इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार शुरू किया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस काम में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


हम कचरे को संपदा में बदलेंगे : - उद्योग मंत्री
सिरसा ने बताया कि यह सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि दिल्ली के बेहतर भविष्य की तैयारी है। हम कचरे को संपदा में बदलेंगे और साथ ही हजारों लोगों को रोजगार भी देंगें। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में कचरे को लापरवाही से फेंकने का समय खत्म हुआ। यह पार्क दिल्ली को पर्यावरण, उद्योग और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में गजब की गर्मी, तेज धूप और गर्म हवा... लू से तप रही दोपहर, रात को भी नहीं मिल रहा चैन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें