फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द, देखें सूची

Thu, 08 May 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा। इस वजह से गुरुवार को 100 से ज्यादा उड़ानों में विलंब रहा और 90 उड़ानें रद्द की गई। 

रद्द की गई उड़ानों में 46 घरेलू प्रस्थान और 33 घरेलू आगमन शामिल हैं। ज्यादातर उड़ानें अमृतसर, लेह, धर्मशाला, चंडीगढ़, श्रीनगर, मुंबई, जोधपुर, जयपुर, भुज की हैं। वहीं बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब व 45 उड़ानों को रद्द किया गया था। इसको लेकर विभिन्न एयरलाइन द्वारा यात्रियों को लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं बदलते एयरस्पेस की स्थिति का भी उड़ान संचालन पर असर पड़ा है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘आइजीआई एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों और चार रनवे पर संचालन सामान्य रूप से जारी है। विमानन कंपनी इंडिगो ने दिल्ली से कजाकिस्तान के अल्माटी और उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए अपनी सीधी उड़ानें 14 जून तक निलंबित कर दी हैं। इंडिगो पहले इन दोनों शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित कर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि अल्माटी और ताशकंद की उड़ानें पहले सात मई तक निलंबित थीं, लेकिन अब इसे 14 जून तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें