फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत साफ नहीं करना है, ब्यूरोक्रेसी को ही साफ कर देंगे'

Thu, 03 Sep 2015 11:51 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने सीनियर आईएएस विजयलक्ष्मी जोशी के स्वैच्छिक रिटायरमेंट (VRS) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


आशुतोष ने एक के बाद एक तीन ट्विट करते हुए पीएम के स्वच्छ भारत अभियान और मोदी सरकार के साथ कार्यरत दो आईएएस अफसरों के अचानक वीआरएस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने ट्विट किया की एक और IAS। एक और VRS। अब विजयलक्ष्मी। ये क्या हो रहा है? इतनी तेजी से क्या कोई आईएएस सरकार में बचेगा?

आशुतोष ने फिर दूसरा ट्विट हिंदी में करते हुए लिखा  स्वच्छ भारत का मतलब समझ आया। भारत साफ़ नहीं करना है, ब्यूरोक्रेसी को ही साफ़ कर देंगे।
Another senior IAS. Another VRS. Now Vijay Luxmi Joshi. What is happening?With this speed will there be any IAS officer left in Govt?— ashutosh (@ashutosh83B) September 3, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

गैमलीन मुद्दे का दिया हवाला

आप नेता यहीं नही रूके उन्होंने शकुतला गैमलीन के मुद्दे को याद करते हुए फिर एक ट्विट किया कि कुछ महीनों पहले शकुंतला गैमलीन की मुद्दे पर आईएएस एसोसिएशन बहुत सक्रिय था। अब आईएएस एसोसिएशन कहां है?

बता दें कि विजयलक्ष्मी जोशी प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट स्वच्छ भारत अभियान की इनचार्ज के तौर पर काम कर रही थी और उन्होंने अब उन्होंने वीआरएस यानि स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर भी कर लिया है।

इससे पहले गृह सचिव एल. सी गोयल ने भी केंद्र सरकार से VRS मांगा था लेकिन उन्हें इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन का CMD बना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें