फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने तिलक नगर RWA के साथ की बैठक, बोले- समस्याओं का होगा समाधान

Wed, 15 May 2024 09:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और तिलक नगर विधानसभा के विधायक जरनैल सिंह ने तिलक नगर आयोजित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग में भाग लिया। 
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और अन्य नेता व कार्यकर्ता - फोटो : X/@mahabalmishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और तिलक नगर विधानसभा के विधायक जरनैल सिंह ने तिलक नगर आयोजित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का उचित रोड मैप और अन्य उपायों के माध्यम से समाधान अवश्य करेंगे।

विज्ञापन


प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने यह भी घोषणा की कि वह चुनाव जीतने के तुरंत बाद सभी विधानसभाओं की आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग करेंगे और क्षेत्र का विकास करने के लिए रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान सभी आरडब्ल्यूए की वर्तमान और भविष्य की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से भरोसा दिया कि उनकी जीत निश्चित है। पूरे क्षेत्र के लोग काम करने वाला सांसद चुनने का मन बना चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें