फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महंगी होंगी कारें और एसयूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में छोटी कारों और एसयूवी की कीमतें बढ़ जाएंगी। उत्तरी निगम ने एकमुश्त पार्किंग चार्ज को दोबारा तय करने के सिलसिले में एक प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन


यह फीस वाहनों के रजिस्ट्रेशन के दौरान वसूली जाती है। नए प्रस्ताव के तहत कारों और गैर व्यावसायिक वाहनों पर 6000 रुपये अतिरिक्त फीस वसूली जाएगी।

वहीं व्यावसायिक वाहनों की कीमत में 9500 से लेकर 36,000 रुपये का इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

इससे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा

उत्तरी निगम के चैयरमैन मोहन भारद्वाज ने कहा कि ऑटो, ई रिक्शा, टू व्हीलर और टैक्सी पर फीस नहीं लगेगी। दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को अभी इस सिलसिले में प्रस्ताव पारित करना है।

कांग्रेसी पार्षदों ने इस फैसले का विरोध किया है। पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि हम वाहनों से वसूले जाने वाले पार्किंग चार्ज में बढ़ोत्तरी की निंदा करते हैं क्योंकि इससे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।

इसके अलावा कम कमर्शि यल वाहनों के महंगे होने से चीजों के दाम में भी वृद्धि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें