फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के करीबी के घर इनकम टैक्स का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी जमाने के उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रहे मुख्य अभियंता यादव सिंह के निवास पर बृहस्पतिवार को इनकम टैक्स ने छापा मारा। यादव पर अकूत संपत्ति जमा करने का आरोप है।
विज्ञापन


बता दें कि यादव सिंह हाल ही में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के मुख्य अभियंता बनाए गए थे। माना जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जमाने में यादव उनके करीबी अधिकारियों में से एक थे। दो महीने पहले ही उनपर चल रहा सस्पेंशन का केस खत्म कर उन्हें बहाल किया गया था।

उन पर आरोप था कि प्राधिकरण में रहते हुए उन्होंने अवैध ढंग से कुछ आवंटन किए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस तक गई थी लेकिन जांच में उन्हें क्लिन चीट मिल गई। हालांकि जांच से मुक्त होते ही नोएडा प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग में उनकी नियुक्ति पर भी सवाल उठे थे।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो का खास होने की वजह से माना जाता था कि सपा की सरकार बनते ही वह दरकिनार किए जा सकते हैं। अखिलेश सरकार में उन्हें फिर से महत्वपूर्ण पद मिलना और सपा से उनकी करीबी भी चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

इनकम टैक्स की रेड जारी

यादव सिंह के सस्पेंशन का केस हटने के तुरंत बाद ही प्राधिकरण में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठते रहे हैं। माना जाता है कि मायावती सरकार के दौरान वह सत्ता की धुरी थे और उनकी मर्जी के बिना कोई भी काम होना असंभव था।

हालांकि इस दौरान उन पर अवैध ढंग से संपत्ति जमा करने का आरोप लगता रहा है। इन आरोपों के बीच बृहस्पतिवार को यादव के नोएडा सेक्टर 27 और 51 स्थित आवास पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा।

इनकम टैक्स की रेड फिलहाल जारी है। जांच में यादव के घर से क्या सामान बरामद हुआ इस बारे में आयकर अधिकारियों ने अभी तक कोई ब्योरा नहीं दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें