फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते आए ट्रेन की चपेट में

Fri, 12 Dec 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी रेलवे फाटक और प्लेटफॉर्म के बीच बृहस्पतिवार को मोबाइल पर बात कर रहे चाचा-भतीजे की राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बुलंदशहर में उनके परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के फिरोजपुर गांव निवासी रंजीत और जितेंद्र रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। दोनों किसी काम से दादरी आए थे। इस दौरान मोबाइल पर बात करते हुए दोनों ट्रैक पर पहुंच गए।

बताया गया है कि दोनों बातों में इतने मशगूल थे कि उन्हें अलीगढ़ की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस का हॉर्न सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें