फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड : वारदात को अंजाम दे कर क्यूं अस्पताल में भर्ती हो गए थे हत्यारोपी

Tue, 05 Dec 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
shiv kumar death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर नरेश तेवतिया से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है कि वारदात के अगले दिन हत्यारोपी अनिल भाटी दिल्ली के पटपडग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हो गया था।
विज्ञापन


शूटर नरेश तेवतिया और एक अन्य शूटर भी उसके साथ ही अस्पताल में थे। खास बात यह है कि मुख्य साजिशकर्ता अरुण यादव ने अस्पताल पहुंचकर सुपारी की रकम में से दो लाख रुपये दिए थे। पुलिस तमाम जगहों पर अपराधियों को ढूंढती रही और वे अस्पताल में पड़े रहे।

पुलिस के मुताबिक, साजिशकर्ता अरुण यादव, अनिल भाटी आदि के बैंकाक (थाईलैंड) जाने के दौरान वारदात की योजना विफल हो गई थी। इसके बाद अरुण यादव ने अपने निजी सहायक धर्मदत्त शर्मा उर्फ सोनू को शिवकुमार यादव की रेकी के लिए लगा दिया था।
विज्ञापन


सोनू ने हैबतपुर स्थित स्कूल में शिवकुमार की मौजूदगी की सूचना अरुण यादव व शूटर को दी। इसके बाद शूटर नरेश तेवतिया ने दो अन्य शूटरों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के अगले दिन कुख्यात सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी दिल्ली के पटपडग़ंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हो गया।

यहीं जाकर अरुण यादव ने अनिल भाटी को दो लाख रुपये दिए। इनमें से एक लाख रुपये नरेश तेवतिया को दिए गए। पुलिस के मुताबिक, दस लाख में से छह लाख रुपये की सुपारी की रकम का भुगतान अरुण ने अनिल को कर दिया था।
विज्ञापन

शूटर नरेश ने बिसरख और गाजियाबाद में भी की थी हत्या

shiv kumar death - फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में नरेश ने बताया कि वह 25 साल का है। उसने डासना के एक कॉलेज में बीटेक में प्रवेश लिया था लेकिन वह पास नहीं हो पाया था। उसकी मुलाकात  2014 में अपने कॉलेज में पढ़ने वाले सूरजपुर निवासी मोनू गुर्जर से हुई।

मोनू के माध्यम से खेड़ी भानौता निवासी सुंदर भाटी गैंग के सदस्य सोनू से मुलाकात हुई। सोनू के कहने पर नरेश ने 12 अक्तूबर 2014 को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में संदीप निवासी बल्लभगढ़ (हरियाणा) की हत्या की। इस वारदात में आरोपी जेल गया।

यहां सुंदर भाटी का भाई सहदेव भाटी अनिल दुजाना के भाई जयभगवान की हत्या के आरोप में बंद था और उससे मिलने अनिल भाटी आता था। यहीं नरेश की मुलाकात अनिल भाटी से हुई थी। इसके बाद वह अनिल भाटी के साथ रहकर काम करने लगा।

यह भी बताया कि पार्किंग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर निवासी मनोज व धर्मवीर सेठी में विवाद चल रहा है। इस धंधे में सुंदर भाटी का करीबी नवाब उर्फ नब्बू निवासी घंघोला भी साझेदार है।

इसी विवाद में 12 जुलाई 2017 को गाजियाबाद कोर्ट परिसर से निकलकर जाने के दौरान मनोज के भाई मिंटू व उसके मित्र पर शूटरों ने फायरिंग की थी। इसमें मिंटू की मौके पर मौत हो गई थी। इस वारदात में भी अनिल भाटी के कहने पर ही नरेश शामिल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें