फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की समाधि पर दान पात्र रखने पर HC ने लगाई फटकार, कहा- ये राष्ट्रपिता का अपमान

Tue, 05 Dec 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर दान पात्र
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर दान पात्र रखे जाने पर कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राजघाट समाधि समिति से पूछा है कि दान पात्र किसने लगवाया है और उसमें जमा होने वाला पैसा कहां जाता है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कोर्ट को बताया कि यह दान पात्र हरिजन सेवक संघ ने लगाया है।

इस संस्था की शुरुआत खुद गांधी जी ने की थी और जमा होने वाला पैसा इस संस्था को दिया जाता है। कोर्ट ने कहा कि दान पात्र को महात्मा गांधी की समाधि पर नहीं रखा जाना चाहिए।  समाधि का सम्मान होना चाहिए और उसकी उचित देखभाल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने मामले की तारीख 30 जनवरी तय की

- फोटो : अमर उजाला
खंडपीठ ने याची के वकील को खुद राजघाट की देखभाल व नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को बताने के लिये कहा है। मुख्य अभियंता इन्हें ठीक करवाएगा।

कोर्ट ने नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को शीघ्र सुनने और उनका निबटारा करने का निर्देश राजघाट समाधि समिति को दिया है। कोर्ट ने मामले की तारीख 30 जनवरी तय करते हुए उससे पहले रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि कोर्ट ने राजघाट पर सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति खराब होने की जानकारी सामने आने के बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निरीक्षण करने का निर्देश 24 नवंबर को दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें