फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला कोर्ट में SC के पैनल को भद्दी गालियां, बरसाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला कोर्ट में एक बार फिर उस वक्त बेहद शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई, जब देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कन्हैया कुमार को पेशी के लिए ले जाना था।
विज्ञापन


कोर्ट में माहौल कुछ इस तरह बिगड़ा कि वहां मौजूद वकीलों के दो गुट बन गए। इनमें से एक गुट कन्हैया के पक्ष में था तो दूसरा गुट कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। नारेबाजी की ये स्थिति वकीलों के दोनों पक्षों में हाथापाई के रूप में बदल गई। इसके साथ ही वहां रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की भी विरोधी पक्ष के वकीलों ने पिटाई कर दी।

वहीं जब पुलिस कन्हैया को कोर्ट रूम में पेशी के लिए ले जा रही थी तो विरोधी गुट के वकीलों ने पुलिस की हिरासत में मौजूद कन्हैया की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस किसी तरह कन्हैया को बचाकर पेशी के लिए कोर्टरूम में ले गई।
विज्ञापन

कोर्ट रूम के अंदर भी हुई कन्हैया की पिटाई

पटियाला कोर्ट के शर्मसार होने का मामला यहीं नहीं रूका बल्कि पिटाई करने वाले वकीलों में से एक वकील कोर्टरूम में ही कन्हैया के साथ अंदर गया और उसने फिर से कन्हैया पर हमला कर दिया।

हमले के बाद कोर्ट में ही कन्हैया ने हमलावर वकील को पहचान लिया और उसके बारे में कोर्ट को जानकारी दी तो आरोपी वकील वहां से भाग गया।

घटना के बाद स्वयं ही संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छह वकीलों का पैनल बनाकर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच और कार्रवाई रूकवाने के लिए उन्हें पटियाला कोर्ट भेजा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के पैनल को भी पड़ीं भद्दी गालियां

इसके बाद जो हुआ वो आज की तारीख में पटियाला कोर्ट के लिए और भी शर्मनाक घटना थी। कन्हैया पर हमला करने वाले आरोपी गुट के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए वकीलों पर पत्थरों से हमला कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा भेजे गए पैनल के एक वकील राजीव धवन का आरोप है कि आरोपी गुट के वकीलों ने उन्हें बेहद भद्दी गालियां दीं। इसके अलावा वकीलों के पैनल को आरोपी गुट ने पाकिस्तान का दल्ला कहकर उन सबकी जमकर पिटाई कर दी।

इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी का कहना है कि देशद्रोह के आरोपी कन्हैया के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं हुई बल्कि भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से धक्का मुक्की हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें