फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में फिर शर्मनाक हरकत, फेसबुक पर बताया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने एप बेस्ड कैब सर्विस टैक्सी फॉर श्योर के चालक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से तो कोई शिकायत नहीं की मगर फेसबुक और ट्विटर पर आपबीती शेयर की।
विज्ञापन


अपने फेसबुक पेज पर महिला ने लिखा कि मैंने ओला कैब का नंबर मिलाया और मुझे लेने के लिए टैक्सी फॉर श्योर की गाड़ी आई। मुझे साकेत से फरीदाबाद जाना था।

सफर के दौरान जब वह फोन पर बात कर रही थी तो ड्राइवर ने बेहद तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया। इस पर उसने आवाज धीमी करने को कहा। महिला ने आगे लिखा, ‘जब मुझे फरीदाबाद पहुंचने में करीब 25 मिनट रह गए तो मैंने नोट किया कि ड्राइवर भद्दी हरकत कर रहा था।’
विज्ञापन

उसके चेहरे की मुस्कान मुझे रातों को डराएगी

कार से उतरने के बाद उन्होंने इसका विरोध किया तो वह अनजान बन गया। महिला ने लिखा, ‘उसके चेहरे पर एक मुस्कान थी जो मुझे रातों को डराएगी। दिमागी रूप से खिसका हुआ यह ड्राइवर बेहद खतरनाक है।’

महिला ने आगे बताया कि कंपनी से शिकायत करने के बाद उन्हें बताया गया कि ड्राइवर को नौकरी से निकालने के साथ काली सूची में डाल दिया गया है। कंपनी के दो प्रतिनिधि उनसे मिले और ड्राइवर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

महिला ने अपने ट्वीट में लिखा, क्या ये काफी है? वहीं टैक्सी फॉर श्योर के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना बेहद अफसोस जनक है। अभी कुछ ही दिनों पहले ही उबर कैब के ड्राइवर पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें