बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टीके-65 विमान में उस वक्त हडकंप मच गया जब विमान में बम का एक संदेश विमान में देखा गया। इसके बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
इसके बाद विमान के सभी 148 यात्रियों को निकाला गया और विमान को मुख्य रनवे से दूर ले जाकर जांच की गई। इसके लिए NSG को भी अलर्ट कर दिया गया था।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई।