फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली में नहीं बची सीएम केजरीवाल की विश्वसनीयता तो मनीष सिसोदिया को किया आगे'

Fri, 08 Jul 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के विभिन्न बातों को लेकर जारी हुए विज्ञापन का दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। इतना ही नहीं, भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करने में लगे हुए है। भाजपा नेता दिल्ली सरकार की कलई खोलने के लिए जनता के बीच जाएंगे।

प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं अन्य नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए विज्ञापन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हर मोर्चे पर विफल होना साबित हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'विज्ञापन में दिल्ली सरकार की बातें झूठ का एक नया पुलिंदा'

सतीश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री स्वयं यह मानते हैं कि अब दिल्ली की जनता के बीच उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। इस कारण उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आगे कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन में दिल्ली सरकार की बातें झूठ का एक नया पुलिंदा है।

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि उसने अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य, स्कूलों के आधुनिकीकरण और सीसीटीवी लगाने के काम चालू कर दिए हैं और उन कार्यों में अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण रुकावट आ गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को ऐसे अधिकारियों के नाम उजागर करने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें