फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनपुरा में रुपयों के लेन-देन में चाकू मारकर युवक की हत्या

Sun, 10 May 2020 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शमीम, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शुक्रवार रात एक दंपती ने रुपयों के लेनदेन में चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शमीम रिहान (35) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से पहले दंपती ने रिहान की आंखों में मिर्च पाउडर डाला था। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपती शमशाद और उसकी पत्नी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के संभल के चंदौसी निवासी शमीम रिहान परिवार के साथ भजनपुरा के नूर-ए-इलाही की गली नंबर-11 में रहता था। परिवार में पत्नी जरीन, एक बेटी, दो बेटों के अलावा 75 साल की सास शम्मो है। 
विज्ञापन


रिहान घोंडा में मिक्सी बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था।  लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद थी, इसलिए रिहान फिलहाल घर पर ही था। घोंडा में काम करने से पहले रिहान नूर-ए-इलाही में शमशाद के पास मिक्सी बनाने का काम करता था।

आरोप है कि इसी दौरान रिहान ने शमशाद से कुछ रुपये उधार लिए थे। रिहान कहता था कि रुपये उसने दे दिए हैं, वहीं शमशाद रुपये वापस देने की बात से इंकार करता था। शमशाद अक्सर रुपये मांगने रिहान के घर आता था। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी।

आरोप है कि कुछ दिन से शमशाद की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। वह लगातार रिहान से अपने रुपये मांग रहा था। शुक्रवार दिन में शमशाद अपनी पत्नी गुलशन के साथ रिहान के घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। 

रात को दंपती दोबारा रिहान के घर पहुंचा। दंपती रिहान से उसके दरवाजे पर खड़े होकर रुपयों की मांग करने लगे। इस बीच अचानक गुलशन ने रिहान की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। आरोप है कि शमशाद ने चाकू के कई वार रिहान के पेट और छाती में कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें