फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः मां की मौत से आहत युवती ने एम्स में की खुदकुशी

Sun, 10 May 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aiims - फोटो : file photo
विज्ञापन

मां की मौत से आहत एक युवती ने एम्स में खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवती ने अपने दोस्त को व्हॉट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज में लिखा था कि वह मां की मौत नहीं देख सकती। मां की मौत हो, उससे पहले ही वह इस दुनिया से चली जाएगी। 

विज्ञापन


युवती का शनिवार सुबह एम्स की न्यू वार्ड बिल्डिंग के अंदर परिसर में शव मिला। शव सड़-गल चुका था। जिस जगह शव मिला, वह जगह बंद रहती है और कोई आता-जाता नहीं है। पास में तीन मंजिला इमारत है, ऐसा लगता है कि वहीं से कूदकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुरादाबाद (यूपी) निवासी प्रियंका (23) की मां भारती को कैंसर था। एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 6 मई को भारती की मौत हो गई। इस बीच प्रियंका कहीं चली गई। एम्स में प्रियंका को काफी तलाशा गया, मगर वह कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन


पिता प्रहलाद ने प्रियंका के लापता होने की रिपोर्ट हौजखास थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद वह पत्नी भारती के शव को लेकर मुरादाबाद चले गए। शनिवार सुबह प्रियंका का शव सड़ी-गली अवस्था में एम्स में आरओ प्लांट के परिसर में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें