नोएडा के सेक्टर-61 स्थित बारात घर में सगाई के दौरान बदमाशों ने 10 लाख रुपये व 20 लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। मामला दर्ज करके सेक्टर-58 पुलिस बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-61 स्थित बारात घर में 26 जनवरी की रात करीब सर्फाबाद निवासी दीपू यादव की सगाई थी। वधू पक्ष ने रुपये व जेवर गिफ्ट के तौर पर दीपू को दिए थे।
दीपू के चाचा राजा सिंह ने बताया कि 10 लाख रुपये व करीब 20 लाख के जेवर अलग-अलग बैग में रखे गए थे। रात करीब 8:30 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद कमरे रखे बैग उठाने पहुंचे तो बैग गायब थे।