फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों प्राधिकरणों में जुलाई से ट्रांसफर तय

Wed, 27 Jun 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर तैयार केंद्रीयकृत नियमावली को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा बोर्ड ने बाई सर्कुलेशन इसे स्वीकार करते हुए सहमति दे दी है। इससे 30 जून के बाद प्राधिकरण कर्मियों का स्थानांतरण तय है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीयकृत सेवा नियमावली को स्वीकार करने को लेकर दबाव था। प्राधिकरण बोर्ड की सहमति अंतिम प्रक्रिया बची थी। इसके बाद ही ट्रांसफर हो सकता था।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक जुलाई में होगी। इसे देखते हुए बोर्ड ने बाई सर्कुलेशन इसे स्वीकार करते हुए मंजूरी देकर शासन को भेज दिया है। नोएडा व यीडा से भी इसी तरह से मंजूरी की सूचना है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब 30 जून के बाद ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शासन ने ट्रांसफर के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है। इस जिले के निवासी का ट्रांसफर बाहर के जिले में किए जाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा में करीब 260 व यीडा में 2 स्थायी कर्मचारी हैं। हालांकि अब भी कुछ कर्मचारी इसके खिलाफ कोर्ट से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें