फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल लॉकर उखाड़कर चंद घंटों में की लाखों की चोरी

Sun, 09 Aug 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ शहर के चोर इतने सक्रिय हैं कि परिवार के खरीदारी या अन्य किसी काम से बाहर निकलते ही घर का सामान साफ कर देते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को चोरों ने सेक्टर 16 में मात्र डेढ़ घंटे के लिए बाहर गए परिवार का लाखों रुपये कीमत के जेवर और लगभग 3.5 लाख नगदी पार कर दी।

सेंट्रल एसएचओ ने बताया कि चोरों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा। सेक्टर 16 बंग्लो प्लॉट में रहने वाले इंद्रसेन कटारिया शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे खरीदारी करने परिवार के साथ सेक्टर 12 स्थित एक मॉल में आए थे।

खरीदारी करने के बाद शाम सात बजे घर पहुंचे तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा है। अंदर घुसे तो बेडरूम और अन्य कमरों के दरवाजे भी खुले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेडरूम में रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में फिक्स किया गया डिजिटल लॉकर भी गायब था। चोर अलमारी में नट बोल्ट से फिक्स लॉकर को उखाड़ कर ले गया था।

इंद्रसेन के मुताबिक लॉकर में कैश के अलावा कीमती जेवर रखे थे। उनका मानना है कि चोर पिछवाड़े स्थित पड़ोसी की छत से घर के अंदर घुसे।

इसके बाद जाली वाला दरवाजा और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गए। घटना सवा छह से पौने सात के बीच हुई होगी।

एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है, जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें